जीएसटी स्लैब खत्म करे


दिल्ली विधानसभा में जीएसटी बिल पास करने के बाद केंद्र सरकार को केजरीवाल ने दी नसीहत : जीएसटी स्लैब खत्म करके एक ही स्लैब रखें 10% का

अरविंद केजरीवाल ने अपने गवर्नेंस का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में उनका बजट जब उन्होंने सत्ता संभाली तब सिर्फ ₹32000/= करोड़ रुपये था आज उन का कलेक्शन बढ़कर ₹48000/= करोड़ हो गया है

इसकी वजह यह है कि उन्होंने काफी चीजों के ऊपर टैक्स में कटौती करके 12.5% से सिर्फ  5% कर दिया

इससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों ने टैक्स देना शुरु किया और सरकार की आमदनी में भारी बढ़ोतरी हुई

अब केंद्र सरकार जीएसटी लगाकर लगभग सभी वस्तुओं पर 18% से 28% टैक्स लगाने जा रही है इससे टैक्स की चोरी बढ़ेगी और सरकार की आमदनी कम होगी

इतना ही नहीं इन टैक्स के नाम से व्यापारी अपनी चीजों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेंगे और  इसका बोझ आम आदमी पर ही पड़ेगा

अगर केंद्र सरकार जीएसटी पर स्लैब खत्म कर दे और उसकी जगह पर सिर्फ 10% जीएसटी रखें और उसमें से 5% स्टेट्स को दें और 5% खुद रखे तो आमदनी में भारी बढ़ोतरी हो सकती है !

इसे एक राजनेता के बयान के बदले एक इनकम टेक्स ओफीसर के बयान के रूप में देखा जाना चाहीए !!

क्युंकी ये कोइ हवा हवाइ बाते नहीं है !! दिल्ली में टेक्स घटाकर और टेक्स आय बढाकर दिखाया है अरविंद ने !!

एक था मोदी


एक था मोदी - जो सरहद पर होते हर हमले पर कहता था कि समस्या सरहद पर नहीं, दिल्ली में बैठी सरकार में है।

तथ्य: अब व PM बन गया तो अब समस्या सरहद और सरहद के पार है।

एक था मोदी - जो कहता था कि सरकार को लव लेटर लिखना बंद करना चाहिये, आंख में आंख डाल कर पाकिस्तान और चीन से बात करनी चाहिये।

तथ्य: पिछले तीन साल में पहले से कहीं ज्यादा सैनिक मारे जा रहे हैं, घुसपैठ भी बढ़ी है, चीन ने अपने नक्शे में सीमावर्ती इलाकों के नाम तक बदल डाले.. पर मोदी सरकार सिर्फ निंदा से काम चला रही है।

एक था मोदी - जो कहता था देश में किसानों की बेहतर स्थिति के लिये रियल टाईम डाटा कलेक्ट करके उन्हें आधुनिक और समर्थ बनाया जाये।

तथ्य: पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा किसानों ने खुदकशी की कर्ज और भुखमरी से परेशान हो कर।

एक था मोदी - जो मनमोहन सिंह के दिये आधार कार्ड का मजाक उड़ाता था।

तथ्य: आज सरकार ने हर योजना के लिये आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।

एक था मोदी - जो मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं की स्मारक, GST को घातक और FDI को देश विरोधी बताता था।

तथ्य: आज मनरेगा में पहले से ज्यादा पैसा लगाया जा रहा है, FDI और GST देश हित में बताये जा रहे हैं।

एक था मोदी - जो चाय पर चर्चा में लोगों को बताता था कि देश के बाहर इतना काला धन है कि वह आ जाये तो हर एक के खाते में 15-15 लाख आ जायें।

तथ्य: सुप्रीम कोर्ट के बार बार कहने के बावजूद मोदी सरकार में उन काले धन वालों के नाम तक सार्वजनिक करने की हिम्मत नहीं है जिनकी सूची विदेशी बैंकों ने सरकार को दी है।

एक था मोदी - जो माँ बेटे की सरकार को जम कर कोसता था कि उसकी सरकार आते ही सारे भ्रष्टाचारी कांग्रेसी जेल में होंगे।

तथ्य: तीन साल में किसी भी कांग्रेसी का एक कुत्ता तक भी जेल न भेजा जा सका, उल्टे सारे अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को अपनी BJP में भर्ती कर लिया।

एक था मोदी - जो मंहगाई को माँ बेटे की सरकार की देन बताता था और उसके मूर्ख चेले चपाटे मोदी सरकार आते ही डालर 32 रुपये का करवा रहे थे।

तथ्य: डालर अपने सबसे महंगे स्तर पर है, रुपया दिनोदिन कमजोर हो रहा है और तो और सभी अन्य देशों में पेट्रोल डीजल  की कीमतें आधी हो गई पर भारत में पैट्रोल अब भी 69 रुपये तक बिक रहा है, सभी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं, सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी और नया सेस टैक्स लगने की वजह से सब कुछ मंहगा हो गया है, मगर अब इसे ही विकास बताया जा रहा है।

एक था मोदी - जो भरोसा दिलाता था कि उसके आते ही आतंकवाद दम तोड़ देगा।

तथ्य: दिनों दिन आतंकी घटनाओं में तेजी वृद्धि होती जा रही है, पिछले सालों में शांत रहा कश्मीर आज बीजेपी की सरकार आने के बाद हर रोज सुलग रहा है लेकिन इसे ऑल इज वेल की श्रेणी में रख दिया गया गया है।

अब तो जागो देशवासियों ।

बैल भी दूध देता है


मोदी : मित्रों मेरे गुजरात मे गाय तो गाय बैल भी दूध देता है।
  अधिकारी पीछे स = सर बैल दुध नही देता है।

मोदी : मित्रों गाय घास खाती है कि नही खाती है खाती है कि नही खाती है

 जनता : खाती है

मोदी : गाय घास खाती है तो दुध देती है  तो बैल भी घास खाता है तो उसे भी दुघ देना चाहिये कि नही देना चाहिये

जनता: देना च़ाहिये

मोदी: जरा दोनो हाथ उठाकर बताइए देना चाहिये कि नही देना चाहिये

जनता : देना चाहिएएएए.....

मोदी : मित्रों सवा सौ करोड़ लोगो का . आशीर्वाद मेरेसाथ है अब बैल को दुध . देने से दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती

जनता : मोदी मोदी मोदी

कोलस्ट्रोल व ह्रदय रोग का ईलाज


भारत मैं सबसे ज्यादा मौते कोलस्ट्रोल बढ़ने के कारण हार्ट अटैक से होती हैं।
आप खुद अपने ही घर मैं ऐसे बहुत से लोगो को जानते होंगे जिनका वजन व कोलस्ट्रोल बढ़ा हुआ हे।
अमेरिका की कईं बड़ी बड़ी कंपनिया भारत मैं दिल के रोगियों (heart patients) को अरबों की दवाई बेच रही हैं !
लेकिन अगर आपको कोई तकलीफ हुई तो डॉक्टर कहेगा angioplasty (एन्जीओप्लास्टी) करवाओ।
इस ऑपरेशन मे डॉक्टर दिल की नली में एक spring डालते हैं जिसे stent कहते हैं।
यह stent अमेरिका में बनता है और इसका cost of production सिर्फ 3 डॉलर (रू.150-180) है।
इसी stent को भारत मे लाकर 3-5 लाख रूपए मे बेचा जाता है व आपको लूटा जाता है।
डॉक्टरों को लाखों रूपए का commission मिलता है इसलिए व आपसे बार बार कहता है कि angioplasty करवाओ।
Cholestrol, BP ya heart attack आने की मुख्य वजह है, Angioplasty ऑपरेशन।
यह कभी किसी का सफल नहीं होता।
क्यूँकी डॉक्टर, जो spring दिल की नली मे डालता है वह बिलकुल pen की spring की तरह होती है।
कुछ ही महीनो में उस spring की दोनों साइडों पर आगे व पीछे blockage (cholestrol व fat) जमा होना शुरू हो जाता है।
इसके बाद फिर आता है दूसरा heart attack ( हार्ट अटैक )
डॉक्टर कहता हें फिर से angioplasty करवाओ।
आपके लाखो रूपए लुटता है और आपकी जिंदगी इसी में निकल जाती हैं।

       उसका आयुर्वेदिक इलाज

अदरक (ginger juice) -

यह खून को पतला करता है।
यह दर्द को प्राकृतिक तरीके से 90% तक कम करता हें।

लहसुन (garlic juice)

इसमें मौजूद allicin तत्व cholesterol व BP को कम करता है।
वह हार्ट ब्लॉकेज को खोलता है।

नींबू (lemon juice)

इसमें मौजूद antioxidants, vitamin C व potassium खून को साफ़ करते हैं।
ये रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ाते हैं।

एप्पल साइडर सिरका ( apple cider vinegar)

इसमें 90 प्रकार के तत्व हैं जो शरीर की सारी नसों को खोलते है, पेट साफ़ करते हैं व थकान को मिटाते हैं।

        इन देशी दवाओं को
       इस तरह उपयोग में लेवें
1-एक कप नींबू का रस लें;
2-एक कप अदरक का रस लें;
3-एक कप लहसुन का रस लें;
4-एक कप एप्पल का सिरका लें;
चारों को मिला कर धीमीं आंच पर गरम करें जब 3 कप रह जाए तो उसे ठण्डा कर लें;
अब आप
उसमें 3 कप शहद मिलाले
रोज इस दवा के 3 चम्मच सुबह खाली पेट लें जिससे
सारी ब्लॉकेज खत्म हो जाएंगी।

जीवनोपयोगी बाते


1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए

    उत्तर -     हल्का गर्म

2.  पानी पीने का क्या तरीका होता है

    उत्तर -    सिप सिप करके व नीचे बैठ कर

3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए

     उत्तर. -    32 बार

4.  पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए

     उत्तर. -     सुबह

5.  सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए

     उत्तर. -    सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक

6.  सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए
   
     उत्तर. -     जूस

7.  दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए

    उत्तर. -     लस्सी / छाछ

8.  रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए

    उत्तर. -     दूध

9.  खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए

    उत्तर. -     रात को

10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए

       उत्तर. -      कभी नही

11. फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद
      खानी चाहिए

      उत्तर. -    1 घण्टे बाद

12. क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए

       उत्तर. -      नहीं

13.  बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा
      लेना चाहिए

      उत्तर. -     40 मिनट

14.  रात को कितना खाना खाना चाहिए

       उत्तर. -    न के बराबर

15.  रात का खाना किस समय कर लेना चाहिए

      उत्तर. -     सूरज छिपने से पहले

16. पानी खाना खाने से कितने समय पहले
     पी सकते हैं

      उत्तर. -     48 मिनट

17.  क्या रात को लस्सी पी सकते हैं

     उत्तर. -     नही

18.  सुबह खाने के बाद क्या करना चाहिए

       उत्तर. -     काम

19. दोपहर को खाना खाने के बाद क्या करना
       चाहिए

       उत्तर. -     आराम

20. रात को खाना खाने के बाद क्या करना
     चाहिए

      उत्तर. -    500 कदम चलना चाहिए

21. खाना खाने के बाद हमेशा क्या करना
      चाहिए

      उत्तर. -     वज्रासन

22. खाना खाने के बाद वज्रासन कितनी देर
      करना चाहिए
   
      उत्तर. -     5 -10 मिनट

23.  सुबह उठ कर आखों मे क्या डालना चाहिए

      उत्तर. -     मुंह की लार

24.  रात को किस समय तक सो जाना चाहिए

      उत्तर. -     9 - 10 बजे तक

25. तीन जहर के नाम बताओ

      उत्तर.-    चीनी , मैदा , सफेद नमक

26. दोपहर को सब्जी मे क्या डाल कर खाना
      चाहिए

      उत्तर. -     अजवायन

27.  क्या रात को सलाद खानी चाहिए

      उत्तर. -     नहीं

28. खाना हमेशा कैसे खाना चाहिए

      उत्तर. -     नीचे बैठकर व खूब चबाकर

29. चाय कब पीनी चाहिए

      उत्तर. -     कभी नहीं

30. दूध मे क्या डाल कर पीना चाहिए

      उत्तर. -    हल्दी

31.  दूध में हल्दी डालकर क्यों पीनी चाहिए

      उत्तर. -    कैंसर ना हो इसलिए

32. कौन सी चिकित्सा पद्धति ठीक है

      उत्तर. -   आयुर्वेद

33. सोने के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए

      उत्तर. -   अक्टूबर से मार्च (सर्दियों मे)

34. ताम्बे के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए

      उत्तर. -    जून से सितम्बर(वर्षा ऋतु)

35. मिट्टी के घड़े का पानी कब पीना चाहिए

      उत्तर. -  मार्च से जून (गर्मियों में)

36. सुबह का पानी कितना पीना चाहिए

      उत्तर. -  कम से कम 2 - 3 गिलास

37. सुबह कब उठना चाहिए

       उत्तर. -  सूरज निकलने से डेढ़ घण्टा पहले

कुछ सीखना हो तो वृक्ष से सीखो


वृक्ष मे पत्थर मारोगे तो बदले मे फल देगा।

कुलहाडी मारोगे तो लकडी देगा।

पुरी जिन्दगी आपकी जान बचाने मे आक्सीजन देगा।

अगर इन्सान को इन्सान गाली देगा तो जबाब मे गाली ही मिलती है।

इन्सान - इन्सान को क्या देगा।
नेकी का सिला ईशवर देगा।

इसलिये नेकी करो।
इमान पर चलो।
दुसरो का भला करो।
किसी का बुरा ना होने दो।
अपने से गरीब परिवार कि सहायता करो।

फिर देखो जिन्दगी जीने मे कितना आंनद आता है।

राजा का ईनाम



एक बार राजा के दरबार मै एक फ़कीर गाना गाने जाता है।

फ़कीर बहुत अच्छा गाना गाता है।

राजा कहते हैं 
इसे खूब सारा सोना दे दो।

फ़कीर और अच्छा गाता है।

राजा कहते हैं 
इसे हीरे जवाहरात भी दे दो।

फकीर और अच्छा गाता है। 

राजा कहते हैं 
इसे असरफियाँ भी दे दो। 

फ़कीर और अच्छा गाता है। 

राजा कहते हैं 
इसे खूब सारी ज़मीन भी दे दो। 

फ़कीर गाना गा कर घर चला जाता है। 

और 
अपने बीबी बच्चों से कहता है।

आज  हमारे राजा जी ने गाने का खूब सारा इनाम दिया। 

हीरे,जवाहरात,सोना, ज़मीन, असरफियाँ बहुत कुछ दिया।

सब बहुत खुश होते हैं 

कुछ दिन बीते 

फ़कीर को अभी तक मिलने वाला इनाम नही पहुँचा था...

फ़कीर दरवार में फिर पहुँचा...

कहने लगा

राजा जी आप के द्वारा दिया गया इनाम मुझे अभी तक नहीं मिला।

राजा कहते हैं ..,,,

अरे फ़कीर

ये लेन देन की बात क्या करता है।

तू मेरे कानों को खुश करता रहा...

और 

मैं तेरे कानों को खुश करता रहा।

फकीर बेहोश

श्री गणेश चालीसा


          ।।दोहा।।
मंगलमय गिरिजा सुवन, पणवहुं बारम्बार।
विघ्नहरण मंगल करण, कर भवसागर पार।।
         ।।चौपाई।।
लम्बोदर जय बाहु विशाला। कर,कंकण मुक्तामणि माला।।
मस्तक पर त्रिमुंड भल सोहे। अंकुश धरे हाथ पर मोहे।।
नख द्युति दमके जैसे सिध्दि। बनी रहै दासी नित रिध्दि।।
गजसम देह गजानन भावै। मोदक कर में भोग लगावै।।
चँवर डुलावै रिध्दि-सिध्दि प्रहरी। बाहन भागै मूसक लहरी।।
नित उठी ध्यान धरै त्रिलोकी। प्रथम पूज्य बन्दे सुरलोकी।।
इच्छा भई उमा के भारी। पुत्र होइ इक अति बलधारी।।
शिव आदेश करयो तप भारी। होइ है निश्चय पुत्र सुखारी।।
बहुत दिवस बीते तप कीन्हे। विष्णुप्रसन्न होय वर
दीन्हे।।
होइ पुत्र हरि का अवतारा। पूजनीय सुरगण का प्यारा।।
एक दिवस जब शैलकुमारी। उबटन करि निज मैल उतारी।।
सो समेटि इक बाल बनायो। देखि देखि जिय अति हरषायो।।
निज उंगली कर रक्त निकारा। एक बून्द शिशु के मुख डारा।।
पीवा रक्त सजीव रूप धर। अरुण प्रभा सा चमका सुरवर।।
जोरे हाथ दण्डवत कीन्हा। पार्वती लगाई उर लीन्हा।।
शीश नाइ पुनि वचन उचारा। मैं जननी हूँ दास तिहारा।।
सूरन दुन्दुभी दोन्ह बजाई। शिव गदगद होइ गोद उठाई।।
वह बालक अतुलित बलशाली। शिव संग किन्हीं अतिरण लीला।।
वेद व्यास जब राच्यों वेदा। करी दया खोल्यो सब भेदा।।
शारद नारद शीश नवावे। ब्रह्म्मादिक मुनि पार न पावे।।
पंच देव मंह देव प्रथम ही। नाम लिये सब संकट कटही।।
तुम्हरो तेज सकै को रोकी। पूजै एक दिन प्रथम त्रिलोकी।।
परशुराम जब रोश बड़ायहु। धीरज दै गम्भीर बना यहु।।
नाना विधि कर रूप बनाये। तीन लोक सर्वस्व नचाये।।
जन्म तिथि चतुर्थी पुण्य की। भादो मास शुक्ल पक्ष की।।
यह तिथि अतिशय पुण्य समाना। रामनाम गुण की रति गाना।।
सुरनर योगी भेद न जाना। पंचदेव में प्रथमे माना।।
हे प्रभुमोपर कीजे दया। कोटि विघ्न छिन्नमाहिनसाया।।
वनधु नाथ जुगल कर जोरी। सुनि लीजै प्रभुअर्जी मोरी।।
ध्यान धरे जो कोई निश दिन। दीजे बल विद्या धन सब दिन।।
महिमा अकथ कहौ का भाई। मूढ मती बुधि थोरी पाई।।
जय जय जय शंकर जगदीशा। जय जय जय गणश अवनिशा।।
करि विशवास जपे धरि श्रद्धा। कृष्ण चतुर्थी पूरे बरसा।।
पूजै विधिवत सब दिन नेमा। ताकर हरहि कष्ट सब क्षण मा।।
चन्द्रोदय प्रथमे करि दर्शन। पुनि प्रसाद बाटें सब भोजन।।
गौर तनय कथा मन लाई। प्रेम सहित पूजन करवाई।।
कथा कीर्तन आदि सप्रेमा। पूजै गणपति सब दिन नेमा।।
पुत्र होनकर इच्छा करही। गणपति कृपा अवशि फल लहहिं।।
शिवशंकर पुजै देवालय। कलश प्रतिष्ठा करे शिवालय।।
उद्यापन मण्डप करवावे। होइ मुक्त अमर पद पांवै।।
छुटै आवागमन कलेशा। जो पूजाहि गणपति हमेशा।।
           ।। दोहा ।।
श्रद्धा भक्ति समेत निज, जौ पूजै चितलाय।
करै कृपा गिरजा सुवन, कोटिक पाप नसाय।।
।। इति श्री गणेश चालीसा समाप्त ।।

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां