जीएसटी स्लैब खत्म करे


दिल्ली विधानसभा में जीएसटी बिल पास करने के बाद केंद्र सरकार को केजरीवाल ने दी नसीहत : जीएसटी स्लैब खत्म करके एक ही स्लैब रखें 10% का

अरविंद केजरीवाल ने अपने गवर्नेंस का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में उनका बजट जब उन्होंने सत्ता संभाली तब सिर्फ ₹32000/= करोड़ रुपये था आज उन का कलेक्शन बढ़कर ₹48000/= करोड़ हो गया है

इसकी वजह यह है कि उन्होंने काफी चीजों के ऊपर टैक्स में कटौती करके 12.5% से सिर्फ  5% कर दिया

इससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों ने टैक्स देना शुरु किया और सरकार की आमदनी में भारी बढ़ोतरी हुई

अब केंद्र सरकार जीएसटी लगाकर लगभग सभी वस्तुओं पर 18% से 28% टैक्स लगाने जा रही है इससे टैक्स की चोरी बढ़ेगी और सरकार की आमदनी कम होगी

इतना ही नहीं इन टैक्स के नाम से व्यापारी अपनी चीजों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेंगे और  इसका बोझ आम आदमी पर ही पड़ेगा

अगर केंद्र सरकार जीएसटी पर स्लैब खत्म कर दे और उसकी जगह पर सिर्फ 10% जीएसटी रखें और उसमें से 5% स्टेट्स को दें और 5% खुद रखे तो आमदनी में भारी बढ़ोतरी हो सकती है !

इसे एक राजनेता के बयान के बदले एक इनकम टेक्स ओफीसर के बयान के रूप में देखा जाना चाहीए !!

क्युंकी ये कोइ हवा हवाइ बाते नहीं है !! दिल्ली में टेक्स घटाकर और टेक्स आय बढाकर दिखाया है अरविंद ने !!

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां