*पालक स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला आहार*
*पालक यूँ तो कोई भी हरी पत्तेदार शाक या सब्जी आपकी सेहत के लिए बहुत हीं फायदेमंद होती है लेकिन अगर स्मरण शक्ति या दिमाग तेज करने के लिए आहार की बात की जाये तो पालक सर्वोतम आहारों में से एक माना जाता है।
*पालक में विटामिन बी 9 प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिसे फोलेट या फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। इस विटामिन की कमी के कारण मष्तिष्क सम्बन्धी कई विकार उत्पन्न होने लगते हैं जैसे अवसाद, माईग्रेन, डिप्रेशन, तनाव, स्मरण शक्ति का ह्रास होना इत्यादि। इस विटामिन की कमी से तंत्रिका सिस्टम सम्बन्धी कई रोग उत्पन्न होने लगते है।
*अगर आप नियमित रूप से पालक का सेवन करते हैं तो आपको डिप्रेशन या अवसाद नहीं घेरेगा तथा आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी।
*विटामिन बी 9 के अलावा पालक में विटामिन बी 2 और विटामिन बी 6 भी पाए जाते हैं जो आपके दिमाग को तेज करते हैं एवं सोचने समझने की शक्ति को बढाते हैं।
*पालक में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी प्रचूर मात्रा में होते हैं जो इंसान के मस्तिष्क के लिए बहुत हीं जरुरी एवं फायदेमंद होते हैं ।
*इनसे आपकी स्मरण शक्ति, तर्क करने की शक्ति एवं एकाग्रता बढती है। इसके सेवन से आप किसी भी काम में ध्यान लगा पाते हैं।
*जो लोग शाकाहारी हैं यानि मछली नहीं खाते उनके लिए तो पालक खाना बेहद ही जरुरी है ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मिल सके।
*पालक में अन्य जरुरी विटामिन्स जैसे विटामिन ए, के, इ, सी, तथा जरुरी खनिज जैसे जिंक, मैगनिसियम , कैल्सियम इत्यादि भी पाए जाते हैं।
*इसलिए नियमित रूप से पालक का सेवन करें।
*सावधानी* जिन लोगों को गुर्दे की पथरी की अथवा गुर्दे की कोई अन्य समस्या है उन्हें पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।**

No comments:
Post a Comment