अरविन्द जी ने कहा पार्टी रीबैक जरूर करेगी ।
(1) अब वार्ड इंचार्ज होंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष और पोलिंग इंचार्ज होंगें मंडल अध्यक्ष
(2) क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष यदि कोई काम लेकर विधायक या मंत्री के पास जाएंगे तो उस काम को जरूर करवाया जायेगा ।
(3) अब हर विधायक, मंत्री , मुख्यमंत्री सोमवार से लेकर शुक्रवार तक 10 बजे से अपने ऑफिस में जनता दरबार लगाएंगे उनकी उनकी समस्या सुनेंगे , और तब तक बैठेंगे जब तक हर व्यक्ति की समस्या सुन न लें ।
(4) अब हर विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री शनिवार और रविवार को अपने चुनाव क्षेत्र में जाकर जनता से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे ।
(5) कोई भी कार्यकर्ता कभी भी मंत्री और मुख्यमंत्री से मिल सकेगा कोई रोकेगा नही ।
(6) हर सप्ताह में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग पर्वेक्षक की निगरानी में मंत्री विधायक की उपस्थिति में होगा ।
(7) दिल्ली के सभी वोटर को WhatsApp ग्रूप में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ताकि हम जनता से डायरेक्ट जुड़ सकें ।
(8) भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए कभी भी मुख्यमंत्री व् मंत्री से मिल सकते हैं ।
(9) संगठन सम्बन्धी किसी भी शिकायत या सुझाव हेतु हेल्पलाइन नम्बर व् ईमेल id जारी किया गया है ।
(10) हर महीने हर वार्ड में कार्यकर्ता परिवार के साथ एक साथ लंच करेंगे लेकिन लंच अपने घर से लेकर जायेंगे ।

No comments:
Post a Comment