डॉo एपीजे अब्दुल कलाम की चन्द लाईने

डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की चन्द लाईनें

1. जिदंगी मे कभी भी किसी को
      बेकार मत समझना,क्योक़ि
        बंद पडी घडी भी दिन में
          दो बार सही समय बताती है।

2. किसी की बुराई तलाश करने
      वाले इंसान की मिसाल उस
       मक्खी की तरह है जो सारे
         खूबसूरत जिस्म को छोडकर
           केवल जख्म पर ही बैठती है।

3. टूट जाता है गरीबी मे
      वो रिश्ता जो खास होता है,
        हजारो यार बनते है
          जब पैसा पास होता है।

4. मुस्करा कर देखो तो
      सारा जहाँ रंगीन है,
        वर्ना भीगी पलको
          से तो आईना भी
             धुधंला नजर आता है।

5..जल्द मिलने वाली चीजे
      ज्यादा दिन तक नही चलती,
        और जो चीजे ज्यादा
           दिन तक चलती है
             वो जल्दी नही मिलती।

6. बुरे दिनो का एक
      अच्छा फायदा
         अच्छे-अच्छे दोस्त
            परखे जाते है।

7. बीमारी खरगोश की तरह
      आती है और कछुए की तरह
        जाती है;
          जबकि पैसा कछुए की तरह
             आता है और.खरगोश की
                तरह जाता है।

8. छोटी छोटी बातो मे
      आनंद खोजना चाहिए
        क्योकि बङी बङी तो
          जीवन मे कुछ ही होती है।

9. ईश्वर से कुछ मांगने पर
      न मिले तो उससे नाराज
        ना होना क्योकि ईश्वर
           वह नही देता जो आपको
             अच्छा लगता है बल्कि
             वह देता है जो आपके लिए
                    अच्छा होता है

10. लगातार हो रही
        असफलताओ से निराश
           नही होना चाहिए क्योक़ि
           कभी-कभी गुच्छे की आखिरी
           चाबी भी ताला खोल देती है।

11. ये सोच है हम इसांनो की
        कि एक अकेला
          क्या कर सकता है
             पर देख जरा उस सूरज को
           वो अकेला ही तो चमकता है।

12. रिश्ते चाहे कितने ही बुरे हो
        उन्हे तोङना मत क्योकि
          पानी चाहे कितना भी गंदा हो
           अगर प्यास नही बुझा सकता
              वो आग तो बुझा सकता है।

13. अब वफा की उम्मीद भी
         किस से करे भला
            मिटटी के बने लोग
               कागजो मे बिक जाते है।

14. इंसान की तरह बोलना
         न आये तो जानवर की तरह
             मौन रहना अच्छा है।

15. जब हम बोलना
         नही जानते थे तो
           हमारे बोले बिना'माँ'
      हमारी बातो को समझ जाती थी।
            और आज हम हर बात पर
                 कहते है छोङो भी 'माँ'
                  आप नही समझोंगी।

16. शुक्र गुजार हूँ
        उन तमाम लोगो का
           जिन्होने बुरे वक्त मे
              मेरा साथ छोङ दिया
                 क्योकि उन्हे भरोसा था
                    कि मै मुसीबतो से
              अकेले ही निपट सकता हूँ।

17. शर्म की अमीरी से
         इज्जत की गरीबी अच्छी है।

18. जिदंगी मे उतार चङाव
         का आना बहुत जरुरी है
          क्योकि ईसीजी मे सीधी लाईन
            का मतलब मौत ही होता है।

19. रिश्ते आजकल रोटी
         की तरह हो गए है
            जरा सी आंच तेज क्या हुई
            जल भुनकर खाक हो जाते।

20. जिदंगी मे अच्छे लोगो की
        तलाश मत करो
          खुद अच्छे बन जाओ
            आपसे मिलकर शायद
               किसी की तालाश पूरी हो।

गुजरात में जीएसटी के विरोध में रैली

गुजरात के सूरत में कपड़े पर जीएसटी के विरोध में लाखो व्यापारियो एवंम कर्मचारियों की रैली
सहारा दरवाजा से किन्नरी तक आदमी ही आदमी
पैर रखने को भी जगह नही बची। इसे किसी भी मीडिया ने नहीं दिखाया।





राष्ट्रीय किसान न्याय आंदोलन

आम आदमी पार्टी द्वारा
राष्ट्रीय किसान न्याय आंदोलन।।

आम आदमी पार्टी का एलान।
कर्ज मुक्त हो किसान।।
फसल का मिले पूरा दाम।।

आज पूरे देश में किसान बर्बादी की हालत में जी रहा है। जहां एक तरफ वो कर्ज में डूबा हुआ है वहीं दूसरी तरफ उसे उसकी फसलों का पूरा दाम भी नहीं मिल रहा है। इस पर यदि प्रकृति की मार पड़ जाये तो सरकार और बीमा कंपनी या तो किसान को मुआवज़ा देती नहीं है या ना के बराबर देती है और किसान आत्महत्या करने के लिए मज़बूर होने जाता है। "सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 20 वर्षों में 3 लाख किसानों ने आत्महत्या की है" यानी हर 40 मिनट में 1 किसान आत्महत्या करता है।
      प्रधनमंत्री मोदी जी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अपने भाषणों में किसानों से वादा किया था कि किसानों को उनकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जाएगा। लेकिन "3 साल बाद" अब मोदी सरकार अपने वादे से मुकर गई है और उसने अदालत में शपथ-पत्र देकर कहा है कि वो किसानों को  मुनाफा नहीं देगी। ये किसानों के साथ वादा खिलाफी और धोखा हुआ है।

     किसान पर कर्ज़ बढ़ता जा रहा है कर्ज़ा न चुकाने पर किसानों के खेत ज़ब्त कर लिये जाते हैं और जब वो अपने हक की लड़ाई लड़ता है तो उसे गोली मारी जाती है। ताज़ा उदाहरण मध्यप्रदेश के मंदसौर का है जहां सरकार का विरोध कर रहे 6 किसानों को जान से मार दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने पिछले सालों में अपने चहेते पूंजीपतियों के "2 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपये" का कर्ज माफ कर दिया हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि जब चंद पूंजीपतियों को लाखों करोड़ रुपये की छूट दी जा सकती है तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता है?

      हमारा ये मानना है कि किसानों को उनके उपज की लागत के डेढ़ गुना दाम मिलता है तो इससे किसान आत्मसम्मान के साथ जी सकेगा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेगा। किसानों को लाचार बना करके भारत जैसा कृषि प्रधान देश कभी महाशक्ति नहीं बन सकता। जब तक किसान मजबूत नहीं होगा। राष्ट्र को मजबूत करने के लिये भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना होगा। आज देश में किसानों की फसल के दाम डेढ़ गुना कर दिए जायँ तो उनकी क्रय शक्ति में भारी वृद्वि होगी। क्रय शक्ति बढ़ने पर देश के बाज़ार में सामानों की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी और व्यापार बेहतर होगा व्यापारी मजबूत होंगे। जब सामान की मांग बढ़ेगी तो उद्योग-धंधे भी बढ़ेंगे जिससे देश में पूंजी के विकास और बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।
इसलिये किसानों के न्याय की लड़ाई न सिर्फ किसानों की बेहतरी के लिये जरूरी है बल्कि देश को मजबूत बनाने का सबसे बेहतर रास्ता भी है। आम आदमी पार्टी ने उसी मकसद को हासिल करने के लिये "राष्ट्रीय किसान न्याय आंदोलन शुरु किया है।"

"आम आदमी पार्टी की मांगें इस प्रकार हैं"
1 स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों के फसल का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जाये।
2 किसानों के कर्ज़ माफ हों।
3 किसानों के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हो।
4 मंदसौर गोलीकांड के दोषियों को गिरफ्तार किया जाये।
5 केजरीवाल सरकार की तर्ज़ पर फसल बर्बादी पर 50 हज़ार रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवज़ा किसानों को दिया जाये।
6 दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज़ पर प्रतिवर्ष प्रत्येक गांव "2 करोड़ रुपये" दिया जाए।
7 कृषि आयात निर्यात नीति को किसान हित में बनाया जाए।
8 ग्रामीण इलाकों में कृषि आधरित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए।
9 बीज, भंडारण और मंडियों की बड़े पैमाने पर व्यवस्था हो।
10 ग्रामीण इलाकों में कम-से-कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध हो।

देश चलाने का नया राष्ट्रवादी तरीका

देश चलाने का नया राष्ट्रवादी तरीका

मतलब, जब्जस्ती वाली देशभक्ति ।

* जब 50 लाख नए रोजगार पैदा करने की जगह हर साल 2 लाख नौकरियाँ खत्म होने की नौबत आ जाय,

तो जोर जोर से भारत माता की जय,भारत माता की जय चिल्लाना शुरू करें।
जनता खुश हो जाएगी और लोगों को एक नया रोजगार मिल जायेगा ।


* जब 350 करोड़ विदेशी दौरों में खर्च करने के बाद,पैसे देकर मोदी-मोदी चिल्लाने के बाद भी,  तीन साल में एक बड़ा विदेशी निवेशक भारत आने को तैयार न हो,

तो प्रेमी जोड़ों को पकड़कर कूटने लगिये, जनता को लगेगा कि कम से कम  सरकार भारतीय संस्कृति को तो बचा रही है ।


* जब आयात घटने लगे,पुराने मित्र देश दुश्मन देश से करीबी बढ़ाने लगें,पर्यटन चौपट होने लगे,विदेशों में भारत की तुलना सूडान और नाइजीरिया से की जाने लगे तो तीन तलाक पर बहस शुरू कर दीजिए,

लोगों को लगेगा कि सरकार मुस्लिमों को तो सीधा कर ही देगी,भले और कुछ करे या न करे।


* जब सरकारी रिपोर्ट कहने लगे कि भ्रष्टाचार 67 फीसदी बढ़ गया,

 तो गाय लेकर जाने वालों को जान से मारना शुरू कर दीजिए, सब समझेंगें ये लोग कम से कम गौ सेवा तो कर ही रहे हैं ।

* जब सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद भी नदियाँ ज्यों की त्यों रहे,

तो उनकी परिक्रमा और आरती का आडम्बर शुरू कर दीजिए,लाखों लोगों को उद्गम स्थल पर बुलाकर भाषणबाजी करिये,लोगों को लगेगा कि आप सच्चे नर्मदा पुत्र और गंगा पुत्र हो।

आप  जागरूक बने, ये सारे ड्रामे हमारे टैक्स के पैसे पर हो रहा है।।

श्रावण मॉस में शिव पूजा

श्रावण मॉस में दिन अनुसार शिव पूजा का फल-

रविवार- पाप नाशक
सोमवार- धन लाभ
मंगलवार- स्वस्थ्य लाभ, रोग निवारण
बुधवार- पुत्र प्राप्ति
गुरूवार- आयु कारक
शुक्रवार- इन्द्रिय सुख
शनिवार- सर्व सुखकारी

श्रावण मॉस में शिव पूजा हेतु शास्त्रोक्त उत्तम स्थान-

तुलसी, पीपल व वट वृक्ष के समीप
नदी, सरोवर का तट, पर्वत की चोटी, सागर तीर
मंदिर, आश्रम, तीर्थ अथवा धार्मिक स्थल, पावन धाम, गुरु की शरण

शिव पूजा व पुष्प

बिल्वपत्र- जन्म जन्मान्तर के पापो से मुक्ति (पूर्व जन्म के पाप आदि)
कमल- मुक्ति, धन, शांति प्रदायक
कुशा- मुक्ति प्रदायक
दूर्वा- आयु प्रदायक
धतूरा- पुत्र सुख प्रदायक
आक- प्रताप वृद्धि
कनेर- रोग निवारक
श्रंघार पुष्प- संपदा वर्धक
शमी पत्र- पाप नाशक

शिव अभिषेक व पूजा में प्रयुक्त द्रव्य विशेष के फल-

मधु- सिद्धि प्रद
दुग्ध से- समृद्धि दायक
कुषा जल- रोग नाशक
ईख रस- मंगल कारक
गंगा जल- सर्व सिद्धि दायक
ऋतू फल के रस- धन लाभ

शिव आराधना के मंत्र व अनुष्ठान-

|| नमोस्तुते शंकरशांतिमूर्ति | नमोस्तुते चन्द्रकलावत्स ||
|| नमोस्तुते कारण कारणाय | नमोस्तुते कर्भ वर्जिताय ||

अथवा

|| ॐ नमस्तुते देवेशाय नमस्कृताय भूत भव्य महादेवाय हरित पिंगल लोचनाय ||

अथवा

|| ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः ||

अथवा

|| ॐ दक्षिणा मूर्ति शिवाय नमः ||

अथवा

|| ॐ दारिद्र्य दुःख दहनाय नम: शिवाय ||

अथवा

|| वृषवाहनः शिव शंकराय नमो नमः | ओजस्तेजो सर्वशासकः शिव शंकराय नमो नमः ||

समय बड़ा बलवान



समय बड़ा बलवान
जो एक दिन माइक पकड़ता था । आज उसकी आवाज पूरी दुनिया सुनती है।।। 
और जिसके लिए माइक पकड़ता था आज उसकी कोई भी नहीं सुनता।
सच में समय बड़ा बलवान है।

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां