छठ पूजा

छठ पूजा
भगवान सूर्य का तेज  हमेशा रहे और उनके प्रकाश की तरह जीवन हमेशा प्रकाशित होते रहे।
साक्षात देव सूर्य देव की आराधना का पर्व छठ पूजा।
उगते सूर्य से पहले डूबते सूर्य की उपासना की परंपरा दर्शाती है जिसका अस्त हुआ है उदय निश्चित है।
छठ पूजा का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी पवित्रता और लोकपक्ष है। भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण इस पर्व में बाँस निर्मित सूप,
टोकरी, मिट्टी के बर्त्तनों, गन्ने का रस, गुड़, चावल और गेहूँ से निर्मित प्रसाद और सुमधुर लोकगीतों से युक्त होकर लोक जीवन की भरपूर मिठास का प्रसार करता है।

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां