आप राज्यसभा

आप राज्यसभा

देश में राज्यसभा चुनाव 5 सीट पर होने हैं, पर चर्चा सिर्फ़ दिल्ली की तीन सीट को लेकर है , आज से पहले कौन लोग, किस आधार पर राज्य सभा भेजे गए, उन्होंने क्या अपने कर्तव्य निभाए, क्या वह जनता की आवाज़ बने, उस बारे में किसी का कोई सवाल नहीं , इस बात की कहीं ना कहीं बहुत ख़ुशी  भी है , कि इन पदों को  जनता गंभीरता से  लेने लगी है । अरविंद ने कहा था - हम राजनीति करने नहीं , राजनीति बदलने आए हैं ।

पार्टी में लाखों कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने रात दिन लगाकर इस पार्टी को बनाया है , अपने विस्वास को अडिग रखें , अगर पैसों के लिए ही टिकट बेचनी होती तो आज हम एक बहुत अमीर पार्टी होते , देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री को 50 करोड़ में टिकट बेचने की ज़रूरत नहीं है , अगर उगाही का धंधा चालू रखा जाए तो -

दिल्ली में 1000 से ऊपर प्राइवट स्कूल हैं , जिनमें से कई के लिए अपना काम निकलवाने के लिए एक एक करोड़ पहुँचाना कोई बड़ी बात नहीं , लेकिन आप की दिल्ली सरकार में ऐसे स्कूलों पर लगाम कसी ,

निजी हॉस्पिटल पर लगाम कसी ,

बिजली कम्पनियों पर लगाम कसी ,

जहाँ जहाँ सम्भव हो सका , उगाही पर रोक लगवायी।

यह कहना की पैसों के लिए राज्यसभा टिकट बेची गयी, बहुत ही बेतुकी और बचकानी बात है , पिछली सरकारों की फिरौती प्रथा को चालू रखकर पार्टी को आर्थिक रूप से बहुत महबूत बनाया जा सकता था , लेकिन हमारी सरकार ने इन सबके ख़िलाफ़ बहुत ही मज़बूती से क़दम उठाया , जिसका समर्थन हमारी पार्टी के समर्थक ही नहीं , विरोधी भी करते हैं ।

जहाँ तक सोशल मीडिया में उछल रही बातों का सवाल है , मेरा यह मानना है कि हर फैसले के पीछे बहुत से समीकरण होते हैं, आपको अपने विश्वास पर एक मजबूत विस्वास होना चाहिए, वो विस्वास अगर सोशल मीडिया की कुछ पोस्ट्स, एक टिकट, एक सीट पर ही अगर हिल जाता है, तो कहीं ना कहीं आपको पार्टी और लीडर्शिप पर भरोसा पहले से ही नहीं है ।

पार्टी राज्य सभा सीट में एक्स्पर्ट्स को भेजना चाहती थी, जो मुद्दों पर जनता और पार्टी लाइन पर बुलंद आवाज़ उठा सके, दिल्ली के सरकार में रोज़ रोज़ का केंद्र का हस्तक्षेप किसी से छुपा नहीं है । राज्यसभा की सीट के लिए बहुत से बड़े बड़े एक्स्पर्ट्स को संपर्क किया गया था , अधिकतर ने आज के वातावरण में खुल कर आप के समर्थन में आ पाने में असमर्थता दिखाई, जहाँ तक अपरिचित लोगों को राज्य सभा पहुँचने की बात है , आतिशी, स्वाति जैसे बहुत से लोगों को पहले कोई नहीं जानता था, आज उनके काम के कारण उन्हें जाना जाता है।

यह सच्चाई है की हम एक राजनैतिक पार्टी हैं, और इलेक्शन लड़ना और पूर्ण राज्य में सरकार होना, हमारे लिए बहुत ज़रूरी है । दुनिया भर की सभी ताक़तें जब से यह पार्टी बनी है , इसे रोकने में लगी है , सबकी कोशिश है कैसे इसे विफल किया जाए । आम आदमी पार्टी आम जनता के समर्थन और जुनून  से बनी है , और इसका आगे बडना हमारे और आने वाली पीडियों सभी के भविष्य के लिए ज़रूरी है ।

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां