लोकतंत्र जिंदा है

पीएम यात्राएं कर रहे हैं
पीएम की जगह जज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं,
जज की जगह एंकर फ़ैसला सुना रहे हैं,
ब्रह्मचारी बताते हैं कितने बच्चे पैदा करो,
अभिनेता-नेता बन रहे हैं
और सर्वोच्च नेता (पीएम) अभिनय कर रहे हैं
सरकार के बजाय सवाल विपक्ष से पूछे जा रहे हैं
बलात्कारी आश्रम में मिल रहे हैं
आधार का डाटा लीक हो रहा है और उसकी ख़बर लिखने वाले पर केस हो रहा है
सेना को जगह नहीं मिल रही और सांसदों को जगह-जगह, जगह अलाट हो रही है
अस्पताल में बच्चे मर रहे हैं और नवीनीकरण शौचालयों का हो रहा है
सरकार तानाशाही कर रही है, न्यायधीश बेबस हैं, जनता का एक तबका प्रवक्ता तो दूसरा क़ातिल बना हुआ है।

आप कहते रहिए कि लोकतंत्र ज़िंदा है

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां