आप सभी जानते है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने डेंगू के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है।
जिसमे हर रविवार 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट डेंगू पर वार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने सभी दिल्ली वासियों से अपील की है की 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अपने अपने घरों में चेकिंग करनी है और आस पास के लोगो को भी मोटीवेट करे कि वो भी अपने अपने घर चेक करें।
इस अभियान के पीछे मुख्यमंत्री जी का मकसद ये है की अगर 10 हफ्ते जिस दौरान दिल्ली में डेंगू की बीमारी फैलती है।
उस दौरान यदि हर रविवार सब यदि ठान ले की अपने घर चेक करेंगे और आस पास के लोगो को भी रिक्वेस्ट करे तो हम इस बार डेंगू की बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर सकते है।
डेंगू के बारे में ज़रूरी जानकारियां-
1. क्या आपको पता है कि डेंगू का मच्छर साफ पानी मे पलता है?
2. डेंगू का मच्छर 200 मीटर से ऊपर उड़ नही सकता। इसलिए या तो वो आपके घर मे पैदा हुआ है या आपके पड़ोसी के।
3. इसलिए ज़रूरी है कि हम अपने घर के अंदर व आसपास चेक करें कि कहीं साफ पानी मे डेंगू का मच्छर पैदा तो नही हो रहा। हो सके तो साफ पानी को हर दूसरे दिन बदलते रहे।
4. अपने घर के अलावा अपने पड़ोसियों के घर को भी अवश्य चेक करें।
5. क्या आपको पता है वर्ष 2015 में 15000 से ज्यादा डेंगू के केसेस सामने आए थे जो 2018 में घटकर 3000 रह गए ।
6. इस अभियान की आप सभी अपनी वीडियो और सेल्फी ज़रूर लेकर भेजे ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले।
शपथ:
आइए हमसब मिलकर आज ये शपथ लेते है कि
"हम अपने घरों व उसके आसपास पानी इकठ्ठा नही होने देंगे। अगले 10 हफ्ते हर रविवार को 10 बजे 10 मिनट अपने घर व आस पड़ोस में, घर के गमले , छत , कूलर में साफ रुका हुआ पानी हटा करके अपनी प्यारी दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाएंगे"




No comments:
Post a Comment