सब्जी मसाला

सब्ज़ी की महक और स्वाद के लिए बनायें सब्जी मसाला पाउडर।

सामग्री -
1. साबुत धनिया (भुना हुआ) = 25 ग्राम
2. सुखी लाल मिर्च = 8 पीस
3. हल्दी पाउडर = 1चम्मच
4. जीरा = 2 चम्मच
5. लौंग = 5 से 6 पीस
6. काली मिर्च = 1/2 चम्मच
7. हरी इलायची = 4 पीस
8. पीली सरसों (राई) = 1/2 चम्मच
9. सौंफ = 1 चम्मच
10. बड़ी इलायची = 3 पीस
11. जायफल = 1 छोटा पीस
12. जावित्री = 2 छोटे टुकड़े
13. दाल चीनी = 1 छोटा टुकड़ा

नोट - यहा चम्मच में टी स्पून इस्तेमाल किया है।

विधि -
सबसे पहले गैस जलाकर तवा गर्म करें। फिर गर्म तवे पर लाल मिर्च और हल्दी को छोड़कर के बाकी के सभी खड़े मसालो को एक साथ डाल कर बिल्कुल धीमी आंच पर भून लें।
इस बात का खास ध्यान रहे कि धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए ही भुने ताकि मसाले जल न जाये।
करीब तीन से पांच मिनट में सब्जी  मसाला भून जाएगा।
भुने हुए सभी मसाले, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर को मिक्सर में डाल कर बारीक पीसकर उसका पाउडर बना ले। ओर एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख ले। सब्जी मसाला तैयार।

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां