दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।
पराली जलाने के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध-प्रदर्शन ।
दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है, दिल्ली पूरे देश का इकलौता प्रदेश है जहां पर पिछले दिनों प्रदूषण 25% कम हुआ।

अभी आप सब देख रहे हैं कि दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ रहा है जिसका मुख्य कारण भाजपा और कांग्रेस द्वारा शासित हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली है, पिछले साढे 4 सालों से अरविंद केजरीवाल जी लगातार भाजपा और कांग्रेस की हरियाणा और पंजाब सरकारों से अपील कर रहे हैं की वहां की सरकारें पराली को जलाने पर नियंत्रण करें ताकि दिल्ली के अंदर प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके पर दोनों सरकारों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं किया।

इसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्थित भाजपा और कांग्रेस द्वारा शासित हरियाणा और पंजाब भवन का घेराव कर  हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं केन्द्र सरकार से तुरंत हस्तछेप करने की मांग की ताकि दिल्ली को प्रदूषण मूक्त बनाया जा सके....

आज मंडी हाउस पर हरियाणा और पंजाब द्वारा पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में हो रहे प्रदूषण के खिलाफ आज  हरियाणा भवन पंजाब भवन पर प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, व पदाधिकारियो ने भाग लिया।

पंजाब, हरियाणा और केंद्र मिलकर पराली का कोई उपाय क्यों नहीं निकालते या निकालना चाहते ही नहीं, लोग ज़हरीली सांसें लेने को मजबूर हैं।
भाजपा- कांग्रेस की  खट्टर और कैप्टन सरकार लगातार पराली जलवाकर दिल्ली के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।

हरियाणा व पंजाब में लगातार पराली जलाए जाने से दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण व पड़ोसी राज्य सरकारों की इस ओर उदासीनता के विरोध में आज आम आदमी पार्टी द्वारा मंडी हाउस स्थित हरियाणा व पंजाब भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।





No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां