केजरीवाल का गारंटी कार्ड


1. 24 घंटे बिजली जारी रहेगी 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रहेगी, हाईटेंशन तारों के जंजाल से मुक्त कराएंगे दिल्ली को।

2. हर घर में टोटी से पानी पहुंचेगा 24 घंटे आपके नल में पानी मिलेगा, ताकि बिना आरो के पानी पी सकें, 20,000 लीटर पानी मुफ्त मिलता रहेगा।

3. दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल का बच्चा हो।

4. दिल्ली के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज और मुफ्त इलाज की गारंटी नए मोहल्ला क्लिनिक,
पॉलीक्लिनिक आदि खोलेंगे।

5. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यातायात लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बनेगा, बसें ज्यादा खरीदी जाएंगी, महिलाओं की सुरक्षा का भी इंतजाम होगा, महिलाओं को फ्री बस यात्रा अगले पांच साल जारी रहेगी, स्टूडेंट्स को भी फ्री यात्रा दी जाएगी।

6. प्रदूषण को कम करने की हर कोशिश करेंगे 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगेंगे, वैक्यूम क्लिनिंग कराएंगे, यमुना को भी प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे,
"पांच साल के अंत में आप सभी को यमुना में डुबकी लगवा दूंगा"

7. दिल्ली को कचरा मुक्त करना है गली, नाली और रास्तों को कचरा से मुक्त करना है।

8. महिला सुरक्षा के लिए डेढ़ लाख कैमरे लग चुके हैं, डेढ़ लाख और लगाएंगे, स्ट्रीट लाइट भी लगाएंगे, मोहल्ला मार्शल लगाएंगे जैसे बसों में मार्शल लगे हैं।

9. कच्ची कॉलोनी में सड़क, पानी, नाली, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे।

10. झुग्गीवालों को जहां झुग्गी है वहीं मकान बनाकर देंगे।

"ये है केजरीवाल की दिल्ली वालों को गारंटी"









No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां