कोरोना योद्धाओं को नमन

कोरोना वायरस की महामारी के चलते  विद्यालय बंद है, सिनेमा घर बंद है, बाजार-मॉल खाली है, सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। सडकें सूनसान है, लोगो के चेहरों पर हवाईयाँ उड रही है, हवाई यात्रा जमीन पर है, अर्थ व्यवस्था हिली हुई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमायें तक सील कर दी गई है। बडे-बडे समाज सेवक, राजनीतिज्ञ, नेता भूमिगत हो गये है! जहां, ईश्वर के घरों के दरवाजे तक बंद पडे है।

ऐसे वक्त मे अस्पताल अब भी खुले हुए हैं, हम अपना फर्ज निभा रहे हैं। जहां मौत के अंजाने भय से हर कोई डरा हुआ है, लेकिन बेखौफ हो, हम मरीज को छुते है, उसकी नाडी जांच करते हैं, उसके दिल की धडकन पर निगाह रखते हैं।
     
जब डॉक्टर देखता है कि मरीज को सर्दी, खासी, बुख़ार है, वह खास रहा है तो वह तीन मिटर दूर नही चला जाता, बल्कि मरीज का इलाज करने के लिए आगे बढता है।
         
मेडिकल क्षेत्र, इकलौता समाज है, जो इस वक्त सबसे ज्यादा खतरे में है लेकिन फिर भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। जान हथेली पर रखकर अपने मरीजो की देखभाल कर रहा है, उनका इलाज कर रहा है!
       
सभी डॉक्टरो, नर्सो, मेडिकल स्टॉफ को नमन है।
   
                     जय हिंद!






No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां