"एक मौका केजरीवाल को" वीडियो चैलेंज
अरविंद केजरीवाल जी ने अभी अभी "एक मौका केजरीवाल को" चैलेंज दिया है, जहां वो दिल्ली वासियों को दिल्ली के कामों के बारे में वीडियो बनाने को बोल रहे हैं
प्रेस वार्ता - https://youtu.be/wFDioljf1hA
कृपया अपने वार्ड/विधान सभा की जनता से छोटी छोटी सेल्फी वीडियो बनवाएं, जहां वो बता रहे हैं किस तरह 2015 में उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को "एक मौका" दे कर अपनी पूरी जिंदगी संवार ली।
उस वीडियो में दिल्ली सरकार की क्रान्तिकारी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक से सुधार और सस्ती बिजली बिना पावर कट जैसे अन्य कामों की गिन्ती हो।
अंत में उन्हे गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील करवाएं की आगामी राज्य के चुनाव में वो अरविन्द केजरीवाल को एक मौका जरूर दें।
(इन विडियोज को अपने ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम में डाल कर अरविन्द केजरीवाल & आम आदमी पार्टी को टैग कारें)
(हमे सारे लिंक्स भेज दीजिएगा)
No comments:
Post a Comment