पुष्पांजलि पितर आमावश्या
पितरो को तर्पण करे, पित्रों की कृपा पाने के लिए सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का एक दीपक जलाना चाहिए ।
।।समस्त पितृभ्यो नमः।।
पितर चरण में नमन करें, ध्यान धरें दिन रात । कृपा दृष्टि हम पर करें, सिर पर धर दें हाथ ॥
ये 'कुटुम्ब है आपका, आपका है परिवार । आपके आशिर्वाद से, फले-फूले संसार ॥
भूल-चूक सब क्षमा करें, करें महर भरपूर ।
सुख सम्पति से घर भरें, कष्ट करें सब दूर ||
आप हमारे हृदय में, आपकी हम संतान । आपके नाम से हैं जुड़ी, मेरी हर पहचान ॥
आपका ऋण भारी सदा, नहीं चुकाया जाय । सात जनम भी कम पड़े, वेद पुराण बताय ||
हर दिन हर पल आपसे, माँगे ये वरदान | वंश बेलि बढती रहे, बढ़े मान सम्मान ||
घर पैण्डे में आप बिराजें, ये ही अरज करें । हम शरण में आपके, निशदिन मेहर करें ॥
पितरों को नमन समस्त पितृभ्यो नमः

No comments:
Post a Comment