करी पत्ता के फायदे

कढ़ी या करी पत्ता के फायदे।
1. कढ़ी पत्ता में आयरन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसको खाने से आपको खून की कमी कभी नहीं होगी। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
2. कढ़ी पत्ता खाने से ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। कढ़ी पत्ता में मौजूद फाइबर इंसुलिन को सही करके आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है।
3. कढ़ी पत्ता को रोजाना खाने से आपको कभी मोटापे की शिकायत नहीं रहेगी। कढ़ी पत्ता से कब्ज और एसिडिटी का रोग भी दूर रहता है।
4. कढ़ी पत्ता खाने से आपका दिल मजबूत रहेगा और साथ ही कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कंट्रोल में रहेगा।
5. कढ़ी पत्ता एंटीऑक्सिडेंट, एंटी बेक्टिरियल और एंटी फंगल होता है। इसे खाने से आपको किसी तरह का स्किन इंफेक्शन नहीं होगा।
6. कढ़ी पत्ता को पानी में उबालकर पीने से आपको फेफड़े संबंधित बीमारी नहीं होगी।
7. कढ़ी पत्ता को आप नहाते वक्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने वाले पानी में कढ़ी पत्ता को डाल दें इससे आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी और कोई भी त्वचा रोग जल्दी नहीं होगा।
8. जिन लोगों को पसीने बहुत आते हो वो भी कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल कर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
9. आपको दांतों से अगर बदबू आती हो तो आप कढ़ी पत्ता खाना शुरू कर दें। कढ़ी पत्ता की खुशबू इतनी अच्छी है कि आपके दांत भी महकने लगेगा और इनको चबाने से हेल्दी भी रहेंगे।
10. कढ़ी पत्ते में वो सारे पोषण तत्व पाये जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखते हैं। कढ़ी पत्तों को पीस कर इसका लेप बना लें फिर इसे सीधे बालों की जड़ों में लगाएं।           
11. करी पत्ते के अव्वल दर्जे का केलिसियम होता है, अतः एक वयस्क आदमी को।कम से कम 75 ग्राम करी पत्ता अपने भोजन में किसी न किसी रूप में अवश्य शामिल करना चाहिये।

1 comment:

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां