दही पनीर की सब्जी


 दही पनीर की सब्जी


दही पनीर की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री


200 ग्राम पनीर, एक कप दूध ,आधा कप दही ,आधा कप खसखस, आधा कप काजू ,आधा कब बादाम, एक चम्मच जीरा ,एक टमाटर ,एक तेजपत्ता ,दो लाल मिर्च ,हरी मिर्च आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच चीनी , काली मीर्च जरूरत के अनुसार ,नमक स्वाद अनुसार ।


दही पनीर की सब्जी बनाने की विधि


सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर साइड में रखें इसके बाद टमाटर हरी मिर्च काजू बादाम के भी बारीक टुकड़े कर ले और एक कड़ाही को गर्म करें कढ़ाई गर्म हो जाने के बाद इसमें काजू और बादाम डालकर ड्राई रोस्ट करें इसके बाद कढ़ाई में खसखस डाले और इसे भी थोड़ा भूने और मिक्सर जार में नखसखस बादाम और काजू को हरी मिर्च और टमाटर डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

एक बर्तन में दूध को गर्म करेंगे दूध जब गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पनीर के टुकड़े भिगोकर रख दें।

अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करेंगे जब तेल गरम हो जाएगा तो उसमें जीरा खड़ी लाल मिर्च तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनेगे ।अभी इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से अच्छे से मिक्स करें और मसाले को तब तक पकाते रहें जब तक कि तेल ला छोड़ दे।

इसमें 10 मिनट का वक्त लगेगा अब ग्रेवी में दूध और दही दोनों को एक साथ डालकर मिक्स करें पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए मिक्स कर ले ।जरूरत के हिसाब से आप थोड़ा नमक और चीनी और भी मिला सकते हैं आप चाहे तो इसमें ग्रेवी की जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं कुछ देर के लिए सब्जी को ढककर पकाएं और उसके बाद गैस को बंद कर दे तैयार दोस्तों दही पनीर की सब्जी इसे पराठे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां