आलू दाल पकोड़ा
बनाने की आवश्यक सामग्री
आलू उबले – 3
मिक्स दाल – 100 ग्राम
प्याज – 1
ब्रेड का चूरा – 100 ग्राम
कद्दूकस अदरक – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 4
गर मसाला – 1 टेबलस्पून
धनिया पत्ती कटी – 1/4 कप
नींबू रस – 2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
आलू दाल पकोड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को उबाल लेंगे और इसके छिलके उतारकर एक कटोरी में मसल के रखेंगे इसके बाद मिक्स दाल को लेकर कुकर में डालकर उबाल लें अब प्याज धनिया पत्ती हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे और ऐसे मसले हुए आलू में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरीके से मिला लेंगे ।
दूसरी बाउल में मिक्स दाल प्याज कद्दूकस अदरक हरी मिर्च धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छी तरीके से मिलाए और स्टाफिंग बना ले अब हथेली को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें और इसमें मसला हुआ आलू लेकर हथेलियों पर चपटा कर ले ।
अब इसमें प्याज की स्टफिंग भर दे और इसकी बाल बना ले इस मिश्रण को एक प्लेट में रखते जाएं इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें और इसे डीप फ्राई कर ले अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

No comments:
Post a Comment