राजस्थानी मिर्ची वडा


 राजस्थानी मिर्ची वडा


राजस्थानी मिर्ची वडा बनाने की आवश्यक सामग्री


1 1/2 कप बेसन

2 चुटकी पिसी हुई हल्दी

आवश्यकता अनुसार नमक

2 उबले आलू

3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 मुट्ठी हरा धनिया

2 प्याज

1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

8 हरी मिर्च

आवश्यकता अनुसार रिफाइंड तेल


राजस्थानी मिर्ची बड़ा बनाने की विधि


सबसे पहले सारी सब्जियों को धो लेंगे।

एक बर्तन में पानी लेकर थोड़ा पानी डालकर आलू को उबाल लेंगे उबालने के बाद पानी हटाकर इसे अच्छे से छीलकर मसल लेंगे और इसमें कटा हुआ प्याज हरा धनिया मिलाएंगे इसके बाद इस में लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर एक चुटकी हल्दी स्वाद अनुसार नमक मिलाकर भरावन की तैयारी कर लेंगे

अभी ईसे एक तरफ रखें दूसरी तरफ एक चाकू ले और हरी मिर्च के बीज से चीरा लगाए ।चीरा लगाकर मिर्च के बीज को निकाल ले और इसमें आलू की स्टाफिंग को भर दे ।

एक बड़ा कटोरा ले और उसमें बेसन के साथ नमक एक चुटकी हल्दी एक चम्मच तेल और थोड़ा सा पानी डालकर बिना गठ का मोटा घोल बना लें ।

अब भरी हुई हरी मिर्च को इस घोल में डुबाए और कड़ाही के गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई कर ले जब हरी मिर्च के पकोड़े अच्छे से पक जाए तब इन्हें बाहर निकाले और गरमा गरम टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।


जोधपुरी प्याज़ कचौड़ी


 जोधपुरी प्याज़ कचौड़ी


जोधपुरी प्याज़ की कचौड़ी बनाने की सामग्री

2-कप मैदा

2-चम्मच बेसन

4- प्याज बारीक कटा हुआ

4-आलू(उबला हुआ)

1-छोटा चम्मच अजवाइन

1-छोटा चम्मच जीरा(भूना हुआ)

1-छोटा चम्मच सौंफ(भुना हुआ)

2-छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1-छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1/2-छोटा चम्मच नींबू का रस

1-चम्मच गरम मसाला

स्वादानुसार- नमक

आवश्यकतानुसार-तेल

आवश्यकतानुसार-पानी

आवश्यकतानुसार-हरा धनिया(बारीक कटा हुआ)


जोधपुरी प्याज की पकौड़ी बनाने की विधि

जोधपुरी प्याज की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में मैदा अजवाइन स्वाद अनुसार नमक और फिर आप उसमें थोड़ा सा तेल डाल कर के उसे मोयन कर ले और फिर आप इसमे थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर के आटे को अच्छे से नरम होने तक गूथ लें ।

अब आप गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें भुना हुआ जीरा और सौंफ डाल के चटकने दे।फिर आप ईसमें प्याज डालकर के हल्का भून लें और फिर आप इसमें हल्दी पाउडर नमक लाल मिर्च पाउडर हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और फिर आप इसे 3 से 4 मिनट तक भून लें ।


अब आप इसमें बेसन डालें और अच्छे से भून लें फिर आप इसमें मैश किया हुआ आलू डालकर के अच्छे से भुने और फिर आप इसमें हरा धनिया नींबू का रस मिला दे और फिर गैस बंद करके उसे ठंडा हो जाने दे।


आप मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर ईसमें बनाए हुए मसाले को बीच में रखें और हाथों की मदद से दबाते हुए कचोरी का आकार बना करके प्लेट में रख ले।


अब आप एक कड़ाही में गैस पर तेल गर्म करें और उसमें बनाए हुए कचोरियों को डाल कर उलट पलट करके सुनहरा होने तक तल लें बाकी की भी कुछ और इसी तरह से बना ले।


तैयार है गरमा-गरम एवं स्वादिस्ट जोधपुरी प्याज की कचोरी।

जीरा आलू


 जीरा आलू 


सामग्री जीरा आलू 

आलू उबले – 4

जीरा – 1 टी स्पून

धनिया पाउडर – 1 टी स्पून

भुना जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून

अमचूर पाउडर – 1 टी स्पून

हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून

अदरक  का टुकड़ा 

हल्दी – 1/4 टी स्पून

गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच से कम

कसूरी मेथी- 1 टेबल स्पून

हरी मिर्च- 2 (लंबाई में काटी हुई)

तेल 2 से 3 टेबल स्पून

नमक – स्वादानुसार

बनाने का तरीका

स्टेप 1 : जीरा आलू बनाने के लिए सबसे पहले 2 टीस्पून तेल गर्म करें और 1 टेबलस्पून जीरा को खुशबूदार होने तक भूनें। 1 इंच अदरक और 2 हरी मिर्च में जोड़ें। एक मिनट के लिए भूनें। आलू को चार भाग में काट ले।

स्टेप 2 : आंच को कम रखते हुए, ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ¾ टीस्पून आमचूर, चुटकी भर हिंग और स्वादानुसार नमक डालें। मसाले को बिना जलाए धीमी आंच पर भूनें।

स्टेप 3 : आलू को बिना तोड़े धीरे से मिलाएं। 5 मिनट के बाद, आलू ने सभी मसालों को अवशोषित कर लिया है।

स्टेप 4 : जीरा आलू तैयार हैं, इनमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. स्वादिष्ट जीरा आलू को चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिए या फिर टिफिन में पैक कीजिए.

नोट :-

आलू को हलके हाथो से मिलाये ।

आलू के टुकड़े बहुत छोटे नहीं रखिये गा ।

अगर ज़रूरत हो तो 2 से 3 चम्मच पानी का इस्तेमाल कर सकते है ।

ये रेसिपी चटपटी तीखी अच्छी लगती है ।


मूंग दाल की कचौड़ी


 मूंग दाल की कचौड़ी

सामग्री, मूग दाल कचौड़ी बनाने के लिए

सूजी- 2 टीस्पून
आटा- 1 कप
घी- 1 टेबलस्पून
अजवाइन- 1/8 टीस्पून

भरावन के लिए

रातभर भीगा और उबला हुआ मूग दाल 1/4 कप
जीरा 1/2 टेबलस्पून 
सौंफ 1/2 टीस्पून
अमचूर 1/4 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
साबुत धनिया 1/4 टीस्पून
हल्दी पाउडर 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून

बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक बाउल में सूजी, आटा, नमक, अजवाइन और घी डालकर मिक्स कर लेंगे फिर इसे हल्की-हल्की पानी की सहायता से सॉफ्ट आटा गूथ लेंगे और तब फिर इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ देंगे ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए।

अब मूंग दाल को लगभग 10 मिनट के लिए उबालेंगे और वहीं दूसरी ओर कड़ाही चढ़ाकर उस में तेल गर्म करके जीरा, साबुत धनिया, सौंफ डालकर तड़कने देंगे और तब फिर मूंग दाल को डालेंगे जिसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और आमचूर पाउडर इन सभी को भी डाल कर इसे अच्छी तरह से मिला कर कम से कम 10 मिनट के लिए पका लेंगे।

अब पहले से गूथ करके छोड़ी गई उस आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएंगे और फिर उसमें मूंग दाल को भर करके और फिर कड़ाही में तेल गरम करके इस कचोरी को अच्छी तरह से तल लेंगे।

और अब आपकी गरमा गरम मूंग दाल कचोरी बनकर तैयार है इसे हरी चटनी या फिर आलू टमाटर की सब्जी के साथ मजे से सर्व करे।

याद रखने योग्य बातें


 याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

 

1. बीपी: 120/80

 2. पल्स: 70 - 100

 3. तापमान: 36.8 - 37

 4. सांस : 12-16

 5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18 

स्त्री- 11.50 - 16 

 6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200

 7. पोटेशियम: 3.50 - 5

 8. सोडियम: 135 - 145

 9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220

 10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%

 11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-130) वयस्क: 70 - 115

 12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम

 13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC:  4000 - 11000

 14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000


 15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.

 16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल

 17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.

18. विटामिन B12:  200 - 900 पीजी/एमएल.

वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष  वालों के लिए विशेष टिप्स:


1- पहला सुझाव: 

प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 2 लीटर न्यूनतम प्रति दिन.


2- दूसरा सुझाव: 

शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर को हिलना चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।


3-तीसरा सुझाव: 

खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं लाता है। अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।

 

4- चौथा सुझाव: 

जितना हो सके वाहनका प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।

 

5- पांचवां सुझाव 

क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।


6- छठा सुझाव 

सबसे पहले पैसे का मोह छोड़ दे 

अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें! पैसा जीने के लिए बनाया गया था, जीवन पैसे के लिए नहीं।


7-सातवां सुझाव 

अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते।

 इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।


8- आठवां सुझाव 

पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव;

ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।


9- नौवां सुझाव 

अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!


10- दसवां सुझाव 

अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें !  

अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें!


टमाटर लहसुन की चटनी


 टमाटर लहसुन की चटनी


सामग्री

टमाटर – 4

लहसुन – 20 – 25

सुखी लाल मिर्च – 5

सरसो तेल – 1 टी स्पून

जीरा पाउडर – 1 टी स्पून

कद्दूकस अदरक – 1 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून

नमक – 1 स्वाद के अनुसार

तड़का सामाग्री

सरसो तेल – 2 टी स्पून

सरसो के दाने – 1 टी स्पून

कुछ कटी हुई लहसुन

कुछ करी पत्ता

लहसुन टमाटर की चटनी बनाने की विधि

चटनी के लिए सबसे पहले टमाटर को छोटे-छोटे पीस में काट लें।मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, 1 बड़े चम्मच लहसुन की कलियां, 3 से 4 सुखी लाल मिर्च डालकर टमाटर को बिना पानी के पीस लें।

गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें 1 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।

तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें एक छोटी चम्मच जीरा डालकर भूनें और फिर इसमें एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर इसे अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक भूनें।

फिर इसके बाद आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।

अब इसमें पीसा हुआ टमाटर, थोड़ा सा पानी, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डालकर चटनी को मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए 5 से 6 मिनट तक हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।

चटनी को पकाने के बाद अब कड़ाही को गैस से हटाकर इसके लिए तड़का बनाएं। तड़का के लिए पहले पैन में दो चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।

तेल गर्म होने के बाद इसमें एक छोटी चम्मच राई डालकर अच्छे से चटकाएं। इसके बाद पैन में थोड़े से बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां डालकर हल्के सुनहरे रंग में भूनें और फिर इसमें थोड़ा सा करी पत्ता डालकर मिलाएं।

गैस को बंद करें और चटनी में तड़का लगाकर मिलाएं।

टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। अब इसे आप दाल-चावल, रोटी पराठे के साथ खाने के लिए परोसिए।


भंडारे वाली आलू की सब्जी


 भंडारे वाली आलू की सब्जी

भंडारे में आलू की जो सब्जी प्रसाद के रूप में दी जाती है उसका स्वाद कुछ अलग ही होता है। 

अगर आपको वैसा ही जायका घर में बनी सब्जी से मिल जाए तो कैसा रहेगा. तो देर मत कीजिए, आज ही बनाइए भंडारे वाली आलू की सब्जी… 

आवश्यक सामग्री :

उबले हुए आलू = 300 ग्राम (चार से पांच मीडियम साइज)

टमाटर = 2 (मीडियम साइज)

हरी मिर्च =2 बारीक कटी हुई

हरा धनिया = 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

अदरक =1 इंच टुकड़ा

रिफाइंड या घी = 2 टेबल स्पून

हींग = 1 पिचं

जीरा = 1/2 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर = 1 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर = 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर = 1/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला =1/4 छोटी चम्मच

नमक आधा = 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)

बनाने की विधि :

भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाने के लिए उबले हुए आलू को छीलकर टुकड़ों में तोड़ ले।

टमाटर अदरक हरी मिर्च को धोकर बड़ा-बड़ा काट लें और इसे मिक्सी जार में डालकर पेस्ट बनाकर तैयार करलें।

कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म करें गरम तेल में जीरा डालें।

जब जीरा चटकने लगे तब हींग डाले।

अब धनिया पाउडर हल्दी पाउडर डालें।

टमाटर अदरक हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें।

अब मसालों को लगातार चलाते हुए मसालों से तेल अलग होने तक भून लें।

भुने हुए मसालों में आलू डालें और चलाते हुए 2 मिनट तक भून लें।

एक कप पानी डालकर आलू में अच्छे से मिक्स करें।

अमचूर पाउडर और नमक डालकर सब्जी को ढक दें।

सब्जी को 4 से 5 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें।

अब सब्जी में गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

2 मिनट सब्जी को और पकाए गैस बंद करें।

भंडारे वाले आलू की सब्जी बनकर तैयार है।

सब्जी को बाउल में निकाले। ऊपर से हरा धनिया डालें

गरम-गरम भंडारे वाली आलू की सब्जी को पूरी या पराठे के साथ सर्व करें ।

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां