मूंग दाल का हलवा


 मूंग दाल का हलवा


सामग्री


मूंग दाल – 1 कप

घी – 6-7 स्पूंस

सूजी – 1 स्पून

बेसन – 1 स्पून

चीनी – 400 ग्राम्स

पानी – 1/2 कप

दूध – 2.5-3 कप

सूखे मेवे – थोरेसे

केसर

बनाने का तरीका 

Step 1 : सबसे पहले मूंग की दाल को अच्छे से साफ करके धोकर कुकर में डाल दें। एक कप मूंग की दाल में सवा कप पानी डालकर कुकर को बंद कर दे और इसमें तीन सीटी आने दे।

Step 2 : तीसरी सीटी आते ही कुकर को बंद कर दें और खोलकर देखें दाल अच्छे से गलकर नरम हो गई है। अगर आप की दाल नहीं पकी है तो आप इसमें एक सिटी और दिला सकती है । स्पून की सहायता से इसको मैश कर लें ।


Step 3 : एक पैन में घी डालें, कुछ सूखे मेवे भून कर निकाल लें.


Step 4 : फिर कढ़ाई में सूजी और बेसन डालकर धीमी आंच पर भून लें. फिर मैश हुई मूंग दाल डाल कर भून लें.


Step 5 : थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिये, दूध, केसर वाला दूध डालिये और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुये भूनिये.


Step 6 : इसमें धीरे-धीरे चीनी डालें और ढककर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी डालने के बाद चीनी मेल्ट होने लगेगी तो यह थोड़ा पतला हो जाएगा गैस की आंच को मीडियम टू हाई रखें और इसको बराबर चलाते हुए ड्राई होने तक पकाएं। थोड़ा थोड़ा घी डालते रहे ।


Step 7 : कुछ भुने और कटे हुए सूखे मेवे डालें। स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा परोसिये और खाइये.


हलवे में अपनी पसंद के अनुसार घी कम या ज्यादा कर सकते हैं. जब दाल में चीनी और दूध डाल दें तब हलवे को जल्दी जल्दी चलाते हुए पकाएं । हलवे को लगातार चलाते हुए घी डालते हुए तब तक पकाएं जब तक कि हलवा घी न छोड़ दे ।

मूंग दाल करेल


 मूंग दाल करेल


मूंग दाल करेल बनाने की विधि


इसे बनाने के लिए सबसे पहले छिलके वाली मूंग दाल को कम से कम 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये अच्छी तरीके से भीग जाए तो इसके छिलके उतार ले और इसे छानकर मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें । पेस्ट में बहुत ज्यादा पानी नहीं मिला है इसके बाद इसमें एक चुटकी हींग आवश्यकता अनुसार नमक डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लीजिए ।

अब इस पेस्ट की पकौड़ी या बनानी है इसलिए कड़ाही में तेल डालकर गर्म करेंगे और धीमी आंच पर मूंग दाल के पेस्ट की पकौड़ी या तैयार करेंगे जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल कर अलग कर ले और कड़ाही में ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करें,

इसके लिए कड़ाही गर्म करें और इसमें तेल डालें लहसुन प्याज का पेस्ट तैयार करके डालें तेल इस पर से अलग हो जाने के बाद इसमें मसाले डाले जैसे हल्दी धनिया लाल मिर्च गरम मसाला पाउडर डालकर भुने

अब नमक डालकर पानी भी डालें और ग्रेवी तैयार करें ऐसे ही पानी और मसाले अच्छी तरीके से पक जाए गैस की आंच को धीमा कर के मूंग दाल के पकोड़े डालें मूंग दाल की सब्जी तैयार है घर में कोई भी सब्जी ना होने पर आप इसे आसानी से बना सकते हैं इसे हरा धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम रोटियों के साथ सर्व करें।

दही पनीर की सब्जी


 दही पनीर की सब्जी


दही पनीर की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री


200 ग्राम पनीर, एक कप दूध ,आधा कप दही ,आधा कप खसखस, आधा कप काजू ,आधा कब बादाम, एक चम्मच जीरा ,एक टमाटर ,एक तेजपत्ता ,दो लाल मिर्च ,हरी मिर्च आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच चीनी , काली मीर्च जरूरत के अनुसार ,नमक स्वाद अनुसार ।


दही पनीर की सब्जी बनाने की विधि


सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर साइड में रखें इसके बाद टमाटर हरी मिर्च काजू बादाम के भी बारीक टुकड़े कर ले और एक कड़ाही को गर्म करें कढ़ाई गर्म हो जाने के बाद इसमें काजू और बादाम डालकर ड्राई रोस्ट करें इसके बाद कढ़ाई में खसखस डाले और इसे भी थोड़ा भूने और मिक्सर जार में नखसखस बादाम और काजू को हरी मिर्च और टमाटर डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

एक बर्तन में दूध को गर्म करेंगे दूध जब गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पनीर के टुकड़े भिगोकर रख दें।

अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करेंगे जब तेल गरम हो जाएगा तो उसमें जीरा खड़ी लाल मिर्च तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनेगे ।अभी इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से अच्छे से मिक्स करें और मसाले को तब तक पकाते रहें जब तक कि तेल ला छोड़ दे।

इसमें 10 मिनट का वक्त लगेगा अब ग्रेवी में दूध और दही दोनों को एक साथ डालकर मिक्स करें पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए मिक्स कर ले ।जरूरत के हिसाब से आप थोड़ा नमक और चीनी और भी मिला सकते हैं आप चाहे तो इसमें ग्रेवी की जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं कुछ देर के लिए सब्जी को ढककर पकाएं और उसके बाद गैस को बंद कर दे तैयार दोस्तों दही पनीर की सब्जी इसे पराठे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

चना दाल नमकीन


 चना दाल नमकीन


सामग्री

चना दाल – 1 कप

पानी

मीठा सोडा – 1/4 टी स्पून

तेल

कढ़ी पत्ता

मसाला के लिए सामग्री

चाट मसाला – 1 टी स्पून

काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून

अमचूर पाउडर – 1 टी स्पून

नमक  –  स्वाद अनुसार

काला नमक – 1/4 टी स्पून

हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

  स्पेशल मसाला

सौंफ – 1 टी स्पून

खसखस  – 1-1.5 टी स्पून

सूखे पुदीने के पत्ते – 1 स्पून

चीनी पाउडर – 1/2 स्पून

बनाने का तरीका : –

मसाला के लिए, एक मिक्सर जार में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सूखे आम पाउडर, नमक, काला नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें।

इन्हें अच्छी तरह से पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक प्लेट में निकाल लें।

पैन को गरम करने के लिए रख दें, इसमें सौंफ, खसखस, सूखे पुदीने के पत्ते डालकर भून लें।

फिर इन्हे मिक्सर जार में डालिये, थोडी़ सी पीसी हुई चीनी डाल दीजिये. इन्हें पीसकर महीन चूर्ण बना लें।

एक बाउल में चना दाल लें, थोड़ा पानी, थोड़ा बेकिंग सोडा और अच्छी तरह मिला लें।

इसे ढककर 6-8 घंटे के लिए रख दें, फिर अच्छे से धो लें। फिर भीगी हुई दाल को सूखे रुमाल पर रखकर अच्छी तरह पोंछ लें।

कढ़ाई को गैस पर रखिये, थोडा़ सा तेल डालिये और दाल को तेज आंच पर तल कर क्रिस्पी बना लीजिये.

फिर तली हुई दाल पर मसाला, तले हुए करी पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें।

फिर उस पर स्पेशल मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इस तरह मार्केट स्टाइल चना दाल नमकीन घर पर आसानी से तैयार हो जाएगी.

कच्चे केले की सुखी सब्जी


 कच्चे केले की सुखी सब्जी


बनाने की सामग्री


कच्चे केले 6 (500 ग्राम)

तेल 2 से 3 टेबल स्पून

हरा धनिया 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

जीरा 1/2 छोटी चम्मच

हींग 1 पिंच

लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर 1/3 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच

हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक का पेस्ट 1/2 छोटी चम्मच

गरम मसाला 1/4 छोटी चम्मच

नमक 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार


बनाने की विधि


कच्चे केले की सूखी सब्जी बनाने के लिए लीजिए सबसे पहले तो कच्चे केलों को धो लीजिए फिर केलों के दोनों ओर के डंठल काटकर हटा दीजिए और केलों को पानी भरे प्याले में डाल दीजिए केलों को पानी में से निकाल कर छिलके सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।


पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए तेल के गरम होते ही गैस को धीमा करके तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिए।


इसके बाद मसाले में कटे हुए केले डाल दीजिए, साथ ही नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए ताकि केलों पर मसाले की परत अच्छे से चढ़ जाए फिर सब्जी में 1/4 कप पानी डाल दीजिए और पैन को ढककर सब्जी को 3 से 4 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए।


4 मिनिट होने पर पैन का ढक्कन हटाकर सब्जी चैक कर लीजिए और सब्जी को चला लीजिए फिर, सब्जी में थोड़ा सा पानी और डाल लीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए इसके बाद सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए बीच-बीच में सब्जी को चला लीजिए।


3 से 4 मिनिट बाद फिर से सब्जी को चैक कर लीजिए, केले नरम हो गए हैं और सब्जी पक चुकी है सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए सब्जी को पकने में लगभग 12 मिनिट का समय लग जाता है।


कच्चे केले की सूखी सब्जी बनकर तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए कच्चे केले की स्वादिष्ट सूखी सब्जी को परांठे, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिए और खाइए।

राजस्थानी स्टाइल मसाला बाटी


 राजस्थानी स्टाइल मसाला बाटी


सामग्री

 गेहूं का आटा - 2 कप (400 ग्राम)

 अजवाइन - ½ छोटा चम्मच

 सौंफ - ½ छोटी चम्मच 

 धनिया बीज (पीटा हुआ) - 1 टेबल स्पून

 देसी घी - 4 टेबल स्पून + पकाने के लिए

 बेकिंग सोडा - 1/4 टेबल स्पून 

 नमक - ½ छोटा चम्मच

 आलू (मध्यम) – 2, उबला हुआ

 पनीर - 100 जीएम

 धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून

 काजू (टूटी हुई) - 1 टेबल स्पून

 हरी मिर्च - 1, कटी हुई

 अदरक का पेस्ट - ½ छोटा चम्मच

 नमक - ½ छोटा चम्मच

 लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून 


निर्देश बनाने की विधि


स्टेप 1 – सबसे पहले मसाला बाटी के लिए आटा लगायेंगे और उसके लिए एक बर्तन मे आटा, अजवाइन, सॉफ, धनिया बीज, देशी घी, बेकिंग सोडा और नमक दाल कर अच्छे से मिला लेंगे


स्टेप 2 – अब आटे मे थोड़ा थोड़ा कर के हम गुनगुना पानी डालेंगे और थोड़ा सक्त आटा लगा कर तैयार कर लेंगे और 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे


स्टेप 3 – अब मसाला बाटी के लिए मसाला बना  लेंगे और उसके लिए सबसे पहले एक बर्तन मे आलू को कदूकस कर लेंगे और पनीर को भी फिर इसमे हरा धनिया , काजू, हरी मिर्च, अदरक के पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे


स्टेप 4 – अब इस मसाले की छोटी छोटी बोल बना कर तैयार कर लेंगे और लगाए हुए आटे की आवस्यकता अनुसार बाटिया बना कर तैयार कर लेंगे


स्टेप 5 – अब उन बाटियों को हाथो से फैला लेंगे और मसाले की बोल उस मे डाल दर बाटी को फिर से बंद कर देंगे और ऐसे ही सारी बाटिया बना कर तैयार कर लेंगे


स्टेप 6 – अब बाटी ओवन मे बाइयो को रखेंगे और अच्छे से पका लेंगे बीच बीच मे पलटते हुए


स्टेप 7 – जब बाटिया पक जाए तो उनको निकाल ले और अच्छे से घी उन पर लगा दे


स्टेप 8 – आपकी गरमा गरम मसाले बाटी बन कर तैयार है इनको सर्व करे।

मखाने की बर्फी


 मखाने की बर्फी


भारत में हर उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और उत्सव के मौके पर कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। हालांकि, हर त्योहार अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। लेकिन सावन एक ऐसा महीना है, जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और फलाहार खाती हैं। ज्यादातर महिलाएं मखाने का सेवन करती हैं और इसलिए इसकी खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।


क्योंकि उपवास के दौरान मखाने शुद्ध भी माना जाता है। लेकिन अगर आप मखाने खाकर बोर हो गई हैं, तो आप बर्फी बना सकती हैं। जी हां, वो भी बिना घी और ज्यादा चीनी इस्तेमाल करें, कैसे आइए आज की रेसिपी ऑफ द डे में जानते हैं। 


बनाने का तरीका 

बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में मखाने को भूनकर लें। 

फिर इसमें मूंगफली को भी डालें और 5 मिनट तक भून लें। (मखाने से बने ये 3 स्नैक्स)

अब इसे अब मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें और दूसरे पैन में दूध और चीनी डालें। 

फिर इसे उबाल लें और इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें। साथ ही, आप इसमें मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें-  घर पर ही बनायें खजूर और ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी बर्फी

सभी सामग्री को डालने के बाद आप इसे अच्छी तरह से चलाती रहें ताकि नीचे लगे नहीं। 

अब इसे एक प्लेट में निकालें और थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें। (चटपटा आलू मखाना स्नैक)

फिर इसे बर्फी के शेप में काट लें और टेस्टी मखाने की बर्फी सर्व करें। 

आलू पराठा


 आलू पराठा 


बनाने की सामग्री


1 कप गेहूं की आटा

2 आलू मीडियम साइज

2 हरी मिर्ची

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 चम्मच मिर्ची पाउडर

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर

स्वाद अनुसार नमक

जरूरत जितना तेल


बनाने की विधि


सबसे पहले तो एक पतीले में आलू को दो भागों में काट कर बॉयल कर लेंगे फिर इस आलू को ठंडा होने के बाद इसे छिल कर कद्दू कस कर लेंगे अब इसमें हरी मिर्च बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और धनिया पता कटा हुआ के साथ स्वाद अनुसार नमक डालकर इन सभी को अच्छी तरह से मिला लेंगे।


वही दूसरी ओर हम एक बाउल में आटा डालकर स्वाद अनुसार नमक और एक चम्मच तेल फिर एक ग्लाश पानी डाल कर इसका वैटर यानी घोल तैयार कर लेंगे तब फिर इस वैटर में आलु मसाला जो से बनकर तैयार है उसे भी इस घोल में डाल कर अच्छी तरह मिला देंगे ध्यान रहे ज्यादा गाढ़ा नही होने देंगे थोड़ा पतला रखेंगे।


अब हम एक तावा को गैस पर चढ़ा कर गर्म करेंगे तब फिर इसके उपर से थोड़ा तेल लगा देंगे फिर इस घोल को कटोरी के सहारे तावे पर डाल कर फैला देंगे इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकने दे तब फिर पलट कर तेल, बटर या घी लगा देंगे और धीमी आंच में उलट पलट कर अच्छे से सकेंगे अब तैयार हैं आपकी गरमा गरम पराठे आप इसे सब्जी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

आलू भुजिया


 आलू भुजिया


बनाने की सामग्री


बड़े आलू 3 (उबले हुए)

नमक

तेल

बेसन 150 ग्राम

हल्दी 1/2 चम्मच

मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच

गरम मशाला 1/2 चम्मच

खाने वाल रंग 1/2 छोटी चम्मच


बनाने की विधि


सबसे पहले तो एक बड़े से कटोरी में आलू को मैश कर लेगें और फिर उसमें बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक को डालकर इससे अच्छी तरह से मिला ले।


पहले तो इस मिश्रण को बिना पानी के ही मिलाना है और फिर बाद में आवश्यकता पड़ने पर थोड़ी बहुत पानी का इस्तेमाल करें ध्यान रहे आपका लोहिया ढीला नहीं होना चाहिए।


लोहिया तैयार हो जाने के बाद इसमें हल्का सा तेल डालकर इसे चिकना कर ले और तब गैस पर एक पैन चढ़ाकर उसमें तेल रखें और उसे अच्छी तरह गर्म होने दें और तब फिर मीडियम फ्लेम वाले आंच पर सेवई वाली मशीन में उस लोहिया को दबा दबा कर भर ले और तब उससे कड़ाही में सेवई बनाते हुए छानते जाए।


और अब आपकी आलू भुजिया बनकर तैयार है अब इसे अलग-अलग चीजों के साथ स्वाद का आनंद लें।

आलू दाल पकोड़ा


 आलू दाल पकोड़ा


बनाने की आवश्यक सामग्री


आलू उबले – 3

मिक्स दाल – 100 ग्राम

प्याज – 1

ब्रेड का चूरा – 100 ग्राम

कद्दूकस अदरक – 1 टी स्पून

हरी मिर्च कटी – 4

गर मसाला – 1 टेबलस्पून

धनिया पत्ती कटी – 1/4 कप

नींबू रस – 2 टी स्पून

तेल – तलने के लिए

नमक – स्वादानुसार

आलू दाल पकोड़ा बनाने की विधि


सबसे पहले आलू को उबाल लेंगे और इसके छिलके उतारकर एक कटोरी में मसल के रखेंगे इसके बाद मिक्स दाल को लेकर कुकर में डालकर उबाल लें अब प्याज धनिया पत्ती हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे और ऐसे मसले हुए आलू में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरीके से मिला लेंगे ।

दूसरी बाउल में मिक्स दाल प्याज कद्दूकस अदरक हरी मिर्च धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छी तरीके से मिलाए और स्टाफिंग बना ले अब हथेली को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें और इसमें मसला हुआ आलू लेकर हथेलियों पर चपटा कर ले ।

अब इसमें प्याज की स्टफिंग भर दे और इसकी बाल बना ले इस मिश्रण को एक प्लेट में रखते जाएं इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें और इसे डीप फ्राई कर ले अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पूरनपोली


 पूरनपोली


बनाने की सामग्री


1 कप चना दाल

1 कप गेहूं की आटा

1 कप गुड़ पाउडर

1 चौथाई जायफल

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच घी

स्वाद अनुसार नमक


बनाने की विधि


महाराष्ट्र की फेमस पूरनपोली बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कप चना दाल को 2 से 3 घंटा पहले पानी में भिगोकर छोड़ देंगे जब चना दाल फुल जाय तो पानी से छान कर इसे एक मिक्सर जार में डालेंगे साथी एक कप गुड पाउडर डालेंगे अगर गुड़ पाउडर नहीं है तो गुड़ को कद्दूकस कर लेंगे अगर गुड़ भी नही है तो चीनी डाल सकतें हैं लेकिन गुड़ का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है फिर इसमें पानी डाल कर पीस लेंगे ना ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा पीसेंगे।


अब एक कप आटा एक बाउल में निकालेंगे और इसमें जायफल को कद्दूकस करेंगे, एक चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे औऔर इन सभी को अच्छी तरह से मिला लेंगे अब इसमें पिसे हुए चना दाल गुड़ वाली पेस्ट डालेंगे और एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें साथ ही थोडा थोडा पानी डाल कर अच्छे से मिला देंगे और ध्यान रहे की जादा पतला नहीं करना है।


अब गैस पर तावा या पैन को चढ़ाएंगे और गर्म होने के बाद इस पर थोड़ा सा घी लगा देंगे और इसमें फिर पहले से बने इस पेस्ट को किसी छोटे गिलास या बाउल की मदत से उस तावा पर फैला दे और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से बाड़ी बाड़ी से अच्छी तरह से सेक कर पका ले अब बनकर तैयार है आपकी गरमा गरम पूरन पोली इसे मजे से अचार, चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

गोभी की बेसन वाली सब्जी


 गोभी की बेसन वाली सब्जी


बनाने की सामग्री


1 फूल गोभी मीडियम साइज

1 टमाटर मीडिया साइज

1 प्याज़ मीडियम साइज बारीक कटा हुआ

1 टमाटर मीडियम साइज पेस्ट बना हुआ

लहसून, हरी मिर्च, एक इंच अदरक कूटा हुआ

बेसन आधा कप

आधा कप दही

सरसों तेल आवश्यकता अनुसार

नमक स्वाद अनुसार

गर्म मसाला पाउडर

घर की बेसिक मसाला स्वाद अनुसार


बनाने की विधि


गोभी की बेसन वाली सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम पानी में नमक डाल कर थोड़ा गरम कर लेंगे फूल गोभी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर धो ले अब गर्म पानी में गोभी को डाल कर 5 मिनट छोर देंगे तब तक हम मसाले तैयार कर लेंगे एक बाउल में दही, बेसन भुना हुआ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और अमचू पाउडर डालकर इन सभी को अच्छी तरह से मिला लेंगे।


अब गर्म पानी से फूल गोभी को बाहर निकाल कर एक बाउल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और दो छोटा चम्मच बेसन डाल कर मिला देंगे और पैन या कढ़ाही को गैस पर चढ़ा देंगे और इस में सरसों तेल डाल कर गोभी को थोरा भून कर फ्राय कर लेंगे बचे हुए तेल में आधा चम्मच जीरा और कुटे हुए अदरक लहसून हरी मिर्च डाल कर भूनने के बाद इस में टमाटर पेस्ट डाल कर 4 से 5 मिनट ढक कर भुने तब फिर इसमे पहले से तैयार उस दही बेसन वाले मसाला को डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।


तब फिर इसमें फ्राई वाली गोभी को डाल देंगे और अगले 7 से 8 मिनट इन सभी को चलाते हुए भून भून कर अच्छी तरह मसाले से खुशबु आने तक पका ले अब आपकी बेसन वाली गोभी की लाजवाब सब्जी बनकर तैयार है इसे अपनी मन चाहि रोटी, पराठा या चावल के साथ मजे से सर्व करे।

श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां

 श्री रामचरितमानस की 8 दिव्य चौपाइयां